शिक्षकों को एक दिन में तैयार करना होगा रिजल्ट
नोएडा। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को विभाग की ओर से कॉपी जांचने के लिए एक दिन का समय दिया गया है। इस वजह से शिक्षकों को होली के अवकाश के दिन भी कॉपी जांचनी पड़ रही है। स्कूलों में एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो जाएगा। 31 मार्च को छात्रों को रिजल्ट दिया जाना है। इस बार 31 मार्च को रविवार होने की वजह से छात्रों को 30 मार्च को रिजल्ट दिया जाना है। जबकि 27 मार्च को परीक्षा खत्म हो रही है। 29 मार्च को ग्रुड फ्राइडे है। ऐसे में शिक्षकों के पास रिजल्ट तैयार करने का सिर्फ एक दिन का समय है। वहीं, स्कूलों के पास अब तक रिजल्ट पहुंचा ही नहीं है।
विभाग का कहना कि 28 मार्च तक स्कूलों के पास रिजल्ट पहुंच जाएंगे। अभी शिक्षक परीक्षा के साथ ही कॉपियां भी जांच रहे हैं। अंतिम समय में शिक्षक को रिजल्ट पर सिर्फ नंबर चढ़ाने होंगे।