फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षिकाओं ने लगाया वार्डन और रसोइया पर जानलेवा हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिकाओं ने लगाया वार्डन और रसोइया पर जानलेवा हमले का आरोप
विज्ञापन

- मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, चीखते दिख रहे बच्चे


- कुछ दिन पूर्व बच्चियों से पैर दबवाने और मालिश करवाने का मामला आया था सामने
संवाद न्यूज एजेंसी


जेवर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शनिवार शाम विद्यालय में तैनात वार्डन, रसोईया और शिक्षिकाओं के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग व राहगीरों ने पहुंचकर बीच बचाव किया। पार्ट टाइम तीन शिक्षिकाओं ने वार्डन और रसोईया पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। लोगों ने घटना की विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।



जेवर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लगातार विवादों के घेरे में आता जा रहा है। 26 जुलाई को विद्यालय की बच्चियों ने वार्डन और रसोईया पर खाना बनाने, बर्तन साफ कराने के अलावा पैर दबाने और मालिश कराने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने दोनों के खिलाफ जांच शुरू करा दी । विद्यालय में पार्ट टाइम टीचर प्रीति चौधरी, रेखा व दीप्ति रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विद्यालय में पढ़ाई का काम खत्म होने के बाद वह बच्चियों के खेलों के लिए रजिस्ट्रेशन का काम कर रही थीं। तभी विद्यालय की वार्डन व रसोईया पुरानी घटना को लेकर उनके पास पहुंची और मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव के लिए प्रीति चौधरी स्कूल से बाहर निकलने के लिए दौड़ीं लेकिन आरोपियों ने गले में पड़ी चुन्नी पकड़कर नीचे गिराते हुए जान से मारने का प्रयास किया। आरोप है कि वार्डन व रसोईया ने पहले से ही स्कूल का मेन गेट बंद कर रखा था। इस दौरान शिक्षिकाओं की चीख पुकार व बच्चों के रोने की आवाज सुनकर लोगो ने अंदर पहुंचकर बीच बचाव किया। बताया जा रहा है कि घटना से जुड़े वीडियो में वार्डन ने शिक्षिका को जमीन पर गिरा रखा है और मारपीट कर रही है। शिक्षिकाओं की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी स्कूल वाली खबर का जोड़
अमर उजाला इम्पैक्ट

रसोईया के विद्यालय आने पर लगाई रोक
अमर उजाला ने 28 जुलाई को कस्तूरबा विद्यालय में बच्चियों से दबवाए जा रहे पैर शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसे संज्ञान में लेकर विभाग ने समिति गठित कर जांच कराई थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश में अमर उजाला की खबर की पुष्टि करते हुए जांच में मुख्य रसोईया दोषी पाया और अग्रिम आदेश तक विद्यालय आने से रोक लगा दी है।
विज्ञापन

बीएसए ने जारी किए चेतावनी नोटिस
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवांर की तरफ से शनिवार को अंशकालिक शिक्षिका प्रीती, दीप्ती व लेखाकार रेखा कुमारी को चेतावनी जारी की है कि तीनों रात्रि में विद्यालय में निवास कर रही हैं। जो विभागीय नियमों का उल्लंघन है। भविष्य में विद्यालय में निवास करते पाए जाने पर अंतिम नोटिस जारी कर सभी की सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें