फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिव्यांग युवक के साथ शिक्षक ने की मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 वर्षीय युवक की शिक्षा के लिए घर पर रहता है आरोपी शिक्षक
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बोलने व अपनी स्थिति बताते में अक्षम दिव्यांग युवक के साथ मारपीट व उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। यह आरोप युवक को दैनिक शिक्षा देने के लिए घर पर रखे गए शिक्षक पर लगा है। सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद पीड़ित के पिता ने पुलिस से शिकायत की। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-47 निवासी एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका 20 वर्षीय बेटा बोलने और अपनी स्थिति बताने में सक्षम नहीं है। बेटे को दैनिक जीवन की शिक्षा देने के लिए शाहजहांपुर निवासी शुभम सक्सेना को अपने घर पर शिक्षक के रूप में रखा हुआ है। पिछले दो साल से शुभम शिकायतकर्ता के बेटे को दैनिक जीवन की शिक्षा देने का काम कर रहा है। 24 अप्रैल को शिकायतकर्ता ने कमरे में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया कि शुभम उसके बेटे को किस तरह शिक्षा दे रहा है तो पता चला कि शुभम उनके बेटे के साथ मारपीट कर रहा है। शिक्षक अपने छात्र के दोनों अंगुलियों के बीच में कलम रखकर दबा देता है। जबरदस्ती मुंह खोलता है और न खोलने पर जमकर मारपीट करता है। शिक्षक पर बेटे को अज्ञात पदार्थ खिलाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें