फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
- दनकौर कोतवाली पुलिस पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मंडी श्याम नगर में सोमवार शाम करीब पांच बजे बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को सरेबाजार गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे ग्रेटर नोएडा के ओमेगा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सादोपुर गांव निवासी विशाल (21) के रूप में हुई है, जो फिलहाल अपने परिवार के साथ मंडी श्याम नगर की मधुबन कॉलोनी में रह रहा था। दनकौर पुलिस के अनुसार मृतक विशाल कुछ वर्ष पूर्व अच्छेजा गांव में हुई एक हत्या के मामले में जेल जा चुका था। दो साल जेल में रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय विशाल घर से बाजार में फल खरीदने निकला था। जैसे ही वह दनकौर रोड पर पहुंचा, उसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उसे नजदीक से गोली मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। एसीपी ग्रेटर नोएडा अरविंद कुमार का कहना है कि मृतक के पिता विजय ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या रंजिशन की गई है। इसमें अच्छेजा गांव के कुछ लोगों का हाथ हो सकता है। युवक छह माह पहले ही जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



विशाल का मकान बदलना भी नहीं बचा सका जीवन
पुलिस के अनुसार जेल से रिहा होने के बाद विशाल ने सादोपुर गांव छोड़कर मंडी श्याम नगर में मकान बनाकर रहना शुरू किया था, ताकि पुराने विवादों से दूर रह सके, लेकिन उसकी पुरानी दुश्मनी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वारदात के बाद पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें