फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दस मरीजों में मिले टीबी के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) की ओर से चल जा रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शनिवार को कासना क्षेत्र में शिविर लगाया गया। इसमें करीब 100 मरीजों ने सांस संबंधित बीमारियों की जांच की गई।
विज्ञापन


जिम्स के डॉट सेंटर के इंचार्ज डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान पखवाडे के तहत शनिवार को कासना क्षेत्र में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 मरीजों की टीबी व सांस संंबंधित बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई। करीब 10 मरीजों में टीबी के लक्षण होने की शिकायत मिलने पर बलगम के सैंपल लिए गए। इस मौके पर सामान्य लोगों को दवाई वितरित की गई। शिविर का शुभारंभ रेस्पिरेटरी मेडिसिन की विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि उपाध्याय ने किया। इस मौके पर डॉ. मयंक, डॉ. जानकी, डॉ. श्रुति सिंह, नर्सिंग ऑफिसर परवीन भाटी, लैब टेक्नीशियन मोहित कुमार ने मरीजों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें