नोएडा(संवाद)। शहर की महिला कांस्टेबल मधु ने ताइक्वांडो के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया है। मधु ने पुणे में आयोजित वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप, कटक में हुई चौथी नेशनल चैंपियनशिप और नासिक में आयोजित आईटी नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड में आयोजित 38वें नेशनल गेम्स में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। उनकी इस उपलब्धि से न केवल शहर की पुलिस को गर्व है, बल्कि पूरे देश को भी उनके प्रदर्शन पर गर्व है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने महिला कांस्टेबल मधु को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।