फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के टर्मिनल के सामने तक जाएंगी टैक्सी और कैब

विज्ञापन
विज्ञापन
-नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में आने वाले यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए सुविधाओं में हो रहा है विस्तार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को टर्मिनल तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उनके वाहन और कैब अब टर्मिनल के नजदीक तक जा जाएंगे। टर्मिनल से महज 80 मीटर दूर ही यात्रियों के वाहन रुकेंगे, जिसके बाद वह उन्हें उतारकर वहां से तुरंत रवाना हो जाएंगे। अगर उन्हें ज्यादा समय तक यहां रुकना है तो फिर उन्हें शुल्क देना होगा और स्टैंड पर जाकर वह इंतजार कर सकते हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट में आमजनों की सुविधाओं को देखते हुए हर दिन व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्राइवेट वाहन और टैक्सी को शुरुआत मेें कुछ दूर पर ही रोक लिया जाता था, जिससे यात्रियों को असुविधा होती थी। लेकिन अब यात्रियों के वाहन टर्मिनल के सामने तक जा रहे हैं और उन्हें छोड़कर लौटते हैं। हालांकि एयरपोर्ट की ओर से यात्रियों को सिर्फ 5 मिनट का ही समय दिया जाता है, जो कि नि:शुल्क होता है। अगर वाहन 5 मिनट से ज्यादा समय तक टर्मिनल के पास या पार्किंग में रुकते हैं, तो उनसे फिर शुल्क वसूला जाता है। 5 मिनट से ज्यादा समय परिसर में रुकने पर वाहन स्वामियों से 150 रुपये शुल्क लिया जाता है। यह शुल्क देने के बाद वाहन फिर अगले एक से डेढ़ घंटे तक परिसर और स्टैंड पर मौजूद रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें