संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। मूसलाधार बारिश के चलते सड़कें नालों में तब्दील हो गईं और कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया। कई घरों में कई-कई फुट तक पानी भरने से घरेलू सामान खराब हो गया। तुलसी विहार निवासी ओमवीर के मकान में बारिश का पानी घुस गया। परिजनों ने सड़क और नालियों से बहकर आ रहे पानी को रोकने का असफल प्रयास किया। घर में रखा घरेलू सामान, खाद्य सामग्री, बेड और अन्य सामान पानी में डूब गया। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने सबसे पहले बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और बाल्टियों से पानी निकालने का प्रयास किया, लेकिन पानी का स्तर लगातार बढ़ता रहा। बारिश रुकने के बाद टैंकर बुलाकर घर से पानी निकलवाया गया। करीब 10 टैंकर पानी निकालने के बावजूद घर में पानी बचा रहा जिसे देर रात तक बाल्टियों और अन्य बर्तनों की मदद से बाहर निकाला गया।
हर साल बारिश के दौरान जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। -शिवम
तुलसी विहार कॉलोनी में समय पर नालों की सफाई नहीं कराई जाती। कॉलोनी जलमग्न हो जाती है। -दीपक
रेलवे रोड पर नालों के निर्माण कार्य के चलते पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। -राजेंद्र कुमार
-कॉलोनी में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होनेसे बारिश का पानी भर जाता है। -बंटी
दीपक कुमार
दीपक कुमार
दीपक कुमार
दीपक कुमार