आजाद और इसराइल से करती थी बात
जेवर की नगला छीतर आरआर कॉलोनी निवासी पीड़िता का आरोप है कि उसकी बेटी का अलीगढ़ के गांव जलाखा में ननिहाल हैं। वहां के निवासी आजाद और इसराइल से फोन पर बात होने लगी। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर आरोपी उसकी बेटी पर शादी करने का दबाव बनाने लगे। शादी के लिए इनकार करने पर आरोपी 5 दिसंबर की सुबह करीब 8 बजे उसके घर पर आ गए।
मारपीट और गाली देकर हुए फरार
जब उसने व उसकी बेटी ने इसका विरोध किया तो गाली गलौज शुरू कर दी। उसके बाद मारपीट की और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने अब कोतवाली में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है।