फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गांवों में प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज कर देंगे प्रशिक्षण

Mon, 01 Dec 2025 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
शहर का पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम।  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैनात कोच अब गांवों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खोजने में लग गए हैं। परिषदीय, माध्यमिक, डिग्री कॉलेज के अलावा निजी विद्यालयों में जाकर संपर्क करना शुरू कर दिए हैं। यहां पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कर स्टेडियम में प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिससे गांव में छिपी प्रतिभा निखर कर बाहर आएगी।
विज्ञापन

जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्टेडियम में फुटबॉल कोच आशुतोष गुप्ता, एथलेटिक्स कोच आशा, बैडमिंटन के श्यामधर ओझा, वॉलीबॉल के प्रदीप यादव, हैंडबॉल के प्रवीन मिश्रा, स्वीमिंग के आनंद श्रीवास्तव, कुश्ती के राम नरेश व हॉकी का प्रशिक्षण क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर दे रहे हैं। क्रिकेट, बास्केटबॉल, जूडो, बॉक्सिंग, कबड्डी आदि के कोच अभी नहीं हैं। स्टेडियम के कोच यहां आने वाले खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखा रहे हैं।
जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि स्टेडियम के कोच जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक के अलावा निजी इंटर कॉलेजों व डिग्री कॉलेजों में खेल शिक्षक से संपर्क कर रहे हैं। उनके सहयोग से विद्यालय में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। खिलाड़ियों के परिजनों से बात कर उन्हें अच्छे खेल का प्रशिक्षण दिलाने के लिए शहर के स्टेडियम में लाने के लिए प्रेरित करेंगे। यहां पर खिलाड़ियों को कोच खेल की बारीकियां सिखाकर स्पोर्ट्स हॉस्टल में चयन कराएंगे। विद्यालयों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी महीने के अंत तक चयनित विद्यालयों की तिथि निर्धारण कर कोच विद्यालय में प्रशिक्षण देने पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें