फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बनते ही उखड़ने लगी गौरा गांव की पक्की सड़क

Mon, 01 Dec 2025 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा। लखनऊ-वाराणसी हाईवे से गौरा गांव को जोड़ने वाली पक्की सड़क बनने के साथ उखड़ने लगी है। यह सड़क पूर्व में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। लोक निर्माण विभाग खंड तीन की तरफ से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गुणवत्ता विहीन निर्माण के कारण सड़क बनने के साथ उखड़ने लगी है। शनिवार को गांव के लोगों ने गुणवत्ता विहीन निर्माण का आरोप लगा विरोध जताया। संदीप तिवारी, दिनेश पाठक, रानू तिवारी, प्रह्लाद, निखिल, अंकुश, सनद ने बताया कि यही हाल रहा तो छह माह में सड़क पहले जैसी हो जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के समय कोई अधिकारी कार्य की मॉनिटरिंग नहीं करता है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से की है। एक्सईएन रवींद्र सिंह ने बताया कि सड़क की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें