कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर के प्रांगण में गुरुवार को नवानगर ब्लॉक स्तर पर आयोजित क्षेत्रीय बाल
सिकंदरपुर। कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर में बृहरस्पतिवार को नवानगर ब्लॉक की क्षेत्रीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर के सोनू ने पहला स्थान हासिल किया। प्राथमिक विद्यालय कुंडीदीह के रौनक दूसरे और प्राथमिक विद्यालय बघूड़ी के शहजाद तीसरे स्थान पर रहे।
100 मीटर बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय जजौली के नूर आलम ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय लीलकर के राकेश राजभर ने द्वितीय और कंपोजिट विद्यालय नवानगर के पवन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक 200 मीटर बालक वर्ग में सोनू ने प्रथम स्थान पाया, रौनक द्वितीय और कंपोजिट विद्यालय नवानगर के पवन तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय कुंडीदीह की राधा ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राथमिक विद्यालय बघुडी की मनीषा द्वितीय और कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर की अनुष्का तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर बालिका वर्ग में भी राधा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कंपोजिट विद्यालय नवानगर की लक्ष्मी द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय नवानगर की राधा तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालक 100 मीटर में कंपोजिट विद्यालय नवानगर के चंदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमन चौहान कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर द्वितीय, नयन शर्मा कंपोजिट विद्यालय डूहा बिहरा तृतीय स्थान रहे। इससे पहले खेल का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख केशव चौधरी और खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह ने किया। कहा कि खेलकूद से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास बढ़ता है। ब्लॉक प्रमुख ने खेलो इंडिया के उद्देश्यों और लाभों के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
अशोक यादव, मोहन गुप्ता, अनिल सिंह, बीना यादव, सियाराम यादव, ओमप्रकाश राम, मीना देवी, कनिश फातिमा आदि मौजूद थे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अभिलाष चंद्र मिश्रा और सचालन डॉ. मोहन कांत राय ने किया