यमुना सिटी। बारिश का पानी जमा रहने से ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू और मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना डेंगू और मलेरिया के लक्षण दिख रहे हैं लेकिन जांच के लिए मरीजों को 40 किमी से ज्यादा दूर जिला अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा है। रबूपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जब कोई मरीज की जांच होनी होती है तो उसे मुख्यालय का रास्ता दिखा दिया जाता है। ओपीडी में रोज 260 से ज्यादा केस आ रहे हैं।
केंद्र के चिकित्सक लेखराज सिंह ने कहा कि ओपीडी मरीजों की संख्या बढ़ी है। सबसे ज्यादा मामले में जांच कराने की आवश्यकता पड़ती है। जांच की व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल या नोएडा के जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।