फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज लखनऊ में रफ्तार दिखाएंगे तैराक

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार और रविवार को होंगे प्रदेश सीनियर तैराकी प्रतियोगिता के मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। प्रदेश सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के तैराक शुक्रवार को लखनऊ गए। प्रतियोगिता शनिवार और रविवार को होगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और कोच उत्साहित दिखे। पुरुष वर्ग में वेदांत चंद्रा, विष्णु नारायण, प्रज्ञान यादव, अयान विश्नोई, वरुण, आशीष गोयल और सात्विक डबास अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। महिला वर्ग में नंदिनी चौहान, भाविका चौधरी, शायला, शार्वी वर्मा, सान्वी, सिदक कौर, आद्या साहनी, एशानी शर्मा, वृंदा यादव, उत्सा गंगवार और दीया आर्य अपनी चुनौती पेश करेंगी। इसमें खिलाड़ी फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक और ब्रेस्ट स्ट्रोक सहित विभिन्न दूरी की स्पर्धाओं में उतरेंगे।
विज्ञापन


जिला तैराकी संघ के सचिव सुरेश देशवाल ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए लंबे समय से कड़ी मेहनत की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले के तैराक इस बार भी पदक जीतकर लौटेंगे। जुलाई में प्रदेश जूनियर और सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें