बागपत। खैला गांव के हजारीलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज के निलंबित शिक्षक मुकेश कुमार शर्मा ने शुक्रवार को अपनी पत्नी व शिक्षकों के साथ डीआईओएस कार्यालय में अनशन शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि तब तक दस माह का वेतन नहीं मिलेगा जब तक अनशन जारी रहेगा।
शिक्षक मुकेश राज शर्मा ने बताया कि उन्हें राजनीति के तहत निलंबित किया गया था। जब उनका ट्रांसफर दूसरे विद्यालय में कर दिया था तो फिर दो दिन पहले की तारीख में कैसे निलंबित किया गया। आरोप है कि निलंबित करने के बाद भी वेतन नहीं दिया जा रहा है और ऐसे में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो रही है। शिकायत के बाद भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।
अनशन पर पहुंचे डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने सभी अभिलेख जमा करने और उनकी समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। निलंबित शिक्षक ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक अनशन जारी रहेगा। इस दौरान राजगुरू तोमर, अनुराधा शर्मा, विशाल राय, भानु प्रताप, विजय, डाॅ. कपिल शर्मा, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।