फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suraj Mann Murder Case: बड़ा खुलासा... लॉरेंस के शूटरों ने की थी नोएडा में एयर इंडिया के क्रू मेंबर की हत्या

Thu, 24 Oct 2024 01:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में एयर इंडिया के क्रू मेंबर की दिनदहाड़े हत्या लॉरेंस के शूटरों ने की थी। फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। दो शूटर गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि तीसरे शूटर की पहचान होने के बाद अब इस पर 25 हजार का इनाम घोषित करने की तैयारी नोएडा पुलिस कर रही है। 
विज्ञापन
lawrence bishnoi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों ने 19 जनवरी 2024 को नोएडा में दस्तक देकर एयर इंडिया के क्रू मेंबर सूरज मान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दहशत फैला दी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद इस गिरोह के दो शूटरों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीसरे शूटर की पहचान होने के बाद अब इस पर 25 हजार का इनाम घोषित करने की तैयारी नोएडा पुलिस कर रही है। 

जांच में पता चला है कि यह घटना दिल्ली के दो गैंगस्टर कपिल मान और प्रवेश मान के बीच चल रहे गैंगवार का नतीजा था। इसमें लॉरेंस गैंग ने कपिल मान गैंग मान की मदद की थी।
विज्ञापन


19 जनवरी को सेक्टर-104 में दिल्ली के गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई सूरज मान की बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। घटना के वक्त सूरज जिम करने के बाद कार में बैठकर प्रोटीन शेक पी रहा था। 
विज्ञापन

गैंगस्टर प्रवेश मान और कपिल मान के बीच ये था विवाद

पुलिस की जांच में पता चला था कि सूरज का बड़ा भाई गैंगस्टर प्रवेश मान और कपिल मान के बीच जमीन विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। दोनों तरफ से पांच हत्याएं हो चुकी हैं। 

कपिल और प्रवेश मान दोनों मकोका के तहत मंडोली जेल में बंद हैं। सूरज भाई की आर्थिक मदद और कोर्ट में पैरवी करता था। धीरज को सूरज से इस बात का डर था कि वह पैसों की बदौलत कपिल को सजा न दिलवा दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें