फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: ज्यादातर सोसाइटियों में पटाखे जलाने पर सख्ती, एडवाइजरी जारी; पढ़ ले नियम वरना होगी दिक्कत

Thu, 24 Oct 2024 12:32 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

दिल्ली समेत एनसीआर में आतिशबाजी पर रोक लगी हुई है। वहीं अब ग्रेटर नोएडा की ज्यादातर सोसाइटियों में पटाखे फोड़ने पर गाइडलाइन जारी कर दी है। 
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में आतिशबाजी बैन - फोटो : Adobe Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट की ज्यादातर सोसाइटियों में पार्क, पार्किंग, बेसमेंट और फ्लोर के साथ कई अन्य जगहों पर निवासी पटाखें नहीं फोड़ सकेंगे। दिवाली पर अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) की इन जगहों पर विशेष नजर रहेगी। सोसाइटी में दिवाली के मौके पर कोई दुर्घटना नहीं हो इसके लिए एओए की ओर से निवासियों के पास

विज्ञापन


पटाखे फोड़ने पर एडवाइजरी जारी
एडवाइजरी भेजी जा रही है। सेक्टर टेकजोन 4 स्थित फ्यूजन होम्स सोसायटी और चेरी काउंटी में हाल ही में पटाखे पटाखे की चिंगारी से कई गाड़ियों में आग लग गई थी। दिवाली के मौके पर निवासियों के साथ ऐसी कोई घटना नहीं हो। इसके लिए एओए और बिल्डर प्रबंधन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 

पटाखे जलाने वालों को मानना होगा ये नियम
पटाखे जलाने के लिए जगह तय कर किए जा रहे हैं। गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी में एओए पदाधिकारियों ने लोगों से खुले स्थान पर पटाखे चलाने को कहा है। साथ ही बिजली के उपकरण के पास पटाखें नहीं चलाने की सलाह दी गई है। निवासियों को भेजे गए संदेश में कहा गया है कि पटाखें जहां भी जलाएं वहां आग बुझाने की व्यवस्था होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें