फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम आदेश से कुत्तों की समस्या का समाधान संभव : गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री गोयल ने लावारिस कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से चल रहे उनके आंदोलन के कारण आज सरकार और सुप्रीम कोर्ट लावारिस कुत्तों की समस्या के प्रति चिंतित हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश से कुत्तों की समस्या का समाधान संभव है। अब कुत्ता प्रेमी भी किन्तु-परंतु किए बिना आदेशों का पालन करेंगे। गोयल ने स्पष्ट किया कि कोर्ट ने सभी कुत्तों को शेल्टर होम भेजने का आदेश नहीं दिया है, संभवतः शेल्टर की कमी को देखते हुए। लेकिन जैसे-जैसे नए शेल्टर बनेंगे, अदालत आगे निर्णय ले सकती है। उन्होंने कहा कि चाहे नसबंदी और वैक्सीनेशन हो भी जाएं, मगर काटने की घटनाएं खत्म नहीं होगी। गोयल ने कहा कि उनका आंदोलन चलता रहेगा क्योंकि अंततः सभी कुत्तों को शेल्टर में भेजना ही पड़ेगा। उन्होंने अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए कहा कि मनुष्य का जीवन सर्वोपरि है। उन्होंने आरडब्ल्यूए से अपील की कि वे आक्रामक और बीमार कुत्तों की शिकायत एमसीडी को भेजें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें