फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की वकील का मर्डर: कोठी बेचकर इस देश में बसने की फिराक में था नितिन, रेणु को था बोन और ब्लड कैंसर

Tue, 12 Sep 2023 11:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा के सेक्टर-30 में महिला वकील की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी के पॉकेट से पासपोर्ट मिला है। वह यूके भागने की तैयारी में था। तीन महीने से कोठी को बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने एलओसी जारी कराया है।
विज्ञापन
Supreme Court lawyer murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट की वकील पत्नी रेणु की हत्या करने के बाद पति नितिन कुछ देर तक परेशान रहा, फिर पुलिस से बचने के लिए स्टोर रूम में छिप गया। उसकी योजना थी कि अगर वह पुलिस से बच गया तो अगले दिन यूनाइटेड किंगडम चला जाएगा। 
विज्ञापन


इधर, पुलिस के सामने रेणु के परिजनों ने आरोपी के विदेश भागने की आशंका जताई तो पुलिस ने एक घंटे में ही लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करा दिया। जब पुलिस ने नितिन नाथ को स्टोर रूम से दबोच लिया तो उसके पास से पासपोर्ट और ब्रिटिश के कागजात मिले हैं।

बताया जाता है कि नितिन ने ब्रिटिश नागरिकता ले रखी है या नागरिकता लेने की तैयारी में था। इस मामले में पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ बता नहीं रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस तरह की जानकारी सामने आ रही है कि नोएडा की प्रॉपर्टी को बेचकर आरोपी ब्रिटेन में बसने की योजना बना रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस को आरोपी की जेब से पासपोर्ट और यूके के दस्तावेज मिले हैं। जिसमें यूके का भी आइडेंटिटी कार्ड बरामद होना बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में बताया कि नितिन तीन महीने से कोठी को बेचने की तैयारी कर रहा था। इसके बाद से ही पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बढ़ गया था।

अमेरिका में जॉब करता है बेटा
रेणु व नितिननाथ का एक बेटा मानस गौतम है। वह यूएसए की फाइनेंशियल कंपनी में काम करता है और वहां म्यूचुअल फंड एनालिस्ट हैं। वह पत्नी और बच्चों के साथ यूएसए में रहता है। वह है। वर्ष 2015 से वह भारत नहीं आया है। मां की मौत की सूचना उसे दे दी गई और वह जल्द ही भारत आने वाले हैं। बताया जाता है कि बेटे के पिता से अच्छे संबंध नहीं हैं।

डॉक्टरों ने पैनल ने किया पोस्टमार्टम
इस हाईप्रोफाइल घटना के बाद पुलिस हर कदम पर एहतियात बरत रही है। महिला वकील के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को डॉक्टरों के पैनल ने किया और इसकी पूरी वीडियोग्राफी कराई गई है। वहीं, विसरा भी सुरक्षित रखा गया है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है।

20-22 डिग्री तापमान में रहती थीं रेणु
रेणु को बोन और ब्लड कैंसर था। करीब एक महीने पहले कैंसर ठीक हो गया था। इसके साथ ही पैंक्रियाज में भी कुछ दिक्कत थी। इन बीमारियों के कारण डॉक्टरों की सलाह पर वह घर में 20 से 22 डिग्री तापमान में रहती थी। इसी कारण घटना के दौरान एसी चालू था और जब पुलिस जांच के लिए पहुंची तब भी एसी चल रहा था।

1986 बैच का आईआईएस अधिकारी है नितिन
आरोपी नितिन नाथ सिंह 1986 बैच के भारतीय सूचना सेवा का अधिकारी है। वर्ष 1998 में उसने उस वक्त वीआरएस ले लिया था, जब केंद्र सरकार की तरफ से एक योजना आई थी कि 10 साल की नौकरी के बाद पूरा पेंशन मिलेगा।

वीआरएस लेने के बाद उसने यूएसए की इनोडाटा कंपनी में काम किया और बाद में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में भी अधिकारी रहा। वर्तमान में वह कुछ नहीं कर रहा था और कोठी बेचकर सेक्टर-26 में नया घर खरीदना चाह रहा था, जबकि पत्नी की इच्छा सेक्टर-30 स्थित पुश्तैनी कोठी में ही रहने की थी।

यह है पूरा मामला
रविवार को एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी बहन फोन नहीं उठा रही है। अनहोनी की आशंका जताने के बाद जब पुलिस सेक्टर-30 स्थित डी ब्लॉक की कोठी का दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो वहां सुप्रीम कोर्ट की वकील रेणु का शव मिला और पति नितिन नहीं था। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

महिला वकील की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या करने के बाद वह कोठी के एक स्टोर रूम में खुद को बंद कर लिया था। पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान उसे पकड़ लिया। - हरीश चंदर, डीसीपी नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें