फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 1.974 किलो गांजा बरामद करने के मामले में सप्लायर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत दादरी जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने 1.974 किलो गांजा बरामद होने के मामले में वीरवार सप्लायर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 19 सितंबर को सीआईए स्टाफ के एएसआई विशाल व उनकी टीम ने बाढड़ा के ढिगावा रोड पर स्कूल के पास नाकाबंदी कर राजस्थान के चूरू जिला निवासी अंकित व मंजीत को 1.974 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बरामद गांजा उन्होंने भिवानी जिले के गांव सोरड़ा जदीद (मोडासिया) निवासी विजेंद्र उर्फ पिंकू से खरीदा था।
दादरी सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई जगजीत सिंह ने वीरवार को सप्लायर विजेंद्र उर्फ पिंकू को गिरफ्तार किया। आरोपी को पूछताछ के लिए शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें