फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हथियार तस्करी मामले में सप्लायर गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने अवैध हथियार तस्करी मामले में सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विकाश उर्फ काशी निवासी गांव गोगपुर जिला कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी 12 सितंबर को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी से हथियार सप्लाई नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ कुरुक्षेत्र जिले में पहले से ही हत्या के प्रयास और झपटमारी के मामले दर्ज हैं। इससे पहले 28 अगस्त को क्राइम ब्रांच-19 टीम ने इंचार्ज प्रीतम सिंह की अगुवाई में गश्त के दौरान आरोपी बंटी पंचकूला को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई थी। पूछताछ में बंटी ने सप्लायर विकास का नाम उजागर किया था। बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें