फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twin Tower: 'हम न्यायालय के फैसले का करते हैं सम्मान', ट्विन टावर पर सुपरटेक का बयान

Sun, 28 Aug 2022 02:04 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

सुपरटेक ने कहा कि हम सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हैं और उसे लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने एक विश्व प्रसिद्ध कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग को ध्वस्त का काम सौंपा है, जिनके पास ऊंची इमारतों को सुरक्षित रूप से गिराने में विशेषज्ञता है।
विज्ञापन
सुपरटेक का बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्विन टावर गिरने से पहले सुपरटेक का बयान सामने आया जिसमें कहा गया कि 2009 में नोएडा प्राधिकरण द्वारा टावरों को मंजूरी दी गई थी। नोएडा प्राधिकरण को पूरा भुगतान करने के बाद हमने टावर का निर्माण किया था। हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय ने तकनीकी आधार पर निर्माण को संतोषजनक नहीं पाया है और दोनों टावरों को ध्वस्त करने के आदेश जारी किए। 

विज्ञापन




बयान में आगे कहा गया कि हम सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हैं और उसे लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने एक विश्व प्रसिद्ध कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग को ध्वस्त का काम सौंपा है, जिनके पास ऊंची इमारतों को सुरक्षित रूप से गिराने में विशेषज्ञता है। हमने करीब 70000 से अधिक लोगों को फ्लैट्स तैयार करके दे दिए हैं, बाकि के लोगों को भी निर्धारित समय से दे दिए जाएंगे। हम अपने सभी घर खरीदारों को आश्वस्त करते हैं कि माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के चलते किसी अन्य चल रही परियोजना प्रभावित नहीं होगी, परियोजनाएं जारी रहेंगी। हम निर्धारित समय में निर्माण पूरा कर आवंटियों को फ्लैट वितरित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें