फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों का रविवार: नोएडा एक्सप्रेस-वे पर फिर दुर्घटना, कार पलटने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 18 Dec 2022 11:55 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में दिल्ली जाने वाले एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 129 के सामने एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार 5 लोग घायल हो गए है। वहीं इससे पहले नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दो बसों में भीषण टक्कर हो गई। इसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई यात्री घायल हो गए। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में दिल्ली जाने वाले एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 129 के सामने एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार 5 लोग घायल हो गए है। जिन्हें उन्ही के साथ दूसरी कार में मौजूद परिजनों ने 2 लड़कों मानव मित्तल व प्रशान्त को जेपी अस्पताल नोएडा और 03 लड़कों गौरव शर्मा, साहिल व अभिनव शर्मा को अपोलो अस्पताल दिल्ली में एडमिट कराया गया है। सभी की हालत सामान्य हैं। यह लोग बुलंदशहर से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे।

विज्ञापन

इससे पहले नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दो बसों में भीषण टक्कर हो गई। इसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर नॉलेज पार्क के पास ओवरटेक करने के चक्कर में दो बसों में भीषण टक्कर हो गई। इसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में लगभग 13 यात्रियों के घायल होने की खबर है। इसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंच गई।

 

पुलिस ने बताया कि एक बस MP 04 PA 3243 मध्यप्रदेश के शिवपुरी से दिल्ली जा रही थी और दूसरी बस UP17 AT 6460 प्रतापगढ़ से आनंद विहार जा रही थी। इस घटना में अस्पताल में इलाज के दौरान तीन लोगो की मृत्यु हो गई है। घायलों में तीन को यथार्थ अस्पताल ग्रेटर नोएडा और 10 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यातायात सुचारू रूप से संचालित है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें