ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर अल्फा एक स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में शनिवार को एसजेएस टैलेंटिया का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर और आगरा के 13 विद्यालयों ने भाग लिया।
इनमें फादर एग्नेल स्कूल (ग्रेटर नोएडा), समरविले स्कूल (नोएडा), सेंट पीटर्स कॉलेज (आगरा), एस्टर पब्लिक स्कूल, जी.आर. ग्लोबल अकादमी, सेंट फिडेलिस स्कूल (अलीगढ़), ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल, एसिस कॉन्वेंट स्कूल, सेंट फ्रांसिस स्कूल (ग्रेटर नोएडा वेस्ट), ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल और जीसस एंड मेरी स्कूल शामिल हुए।
सोलो में विजेता समरविले स्कूल, द्वितीय ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल व तृतीय जीसस एंड मेरी कॉन्वेंट स्कूल रहा। मुख्य अतिथि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को सृजनशीलता और नेतृत्व कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।