फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 74 रन से एफसीसी-11 को मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित लीजेंड क्रिकेट मैदान एक पर चल रहे मानसून कप सीजन एक के लीग मैच में एफसीसी-11 ने प्रोपबक्स रियल्टी क्रिकेट क्लब को 74 रन से पराजित किया। मैच में तीन विकेट औऱ 16 रन की पारी खेलने वाले शशांक सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए एफसीसी-11 ने टी-20 मुकाबले में सात विकेट के नुकसान पर 202 रन का स्कोर खड़ा किया। हेमंत चौधरी ने 64 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोपबक्स रियल्टी की टीम दस विकेट पर 128 रन ही बना सकी। उपेंद्र तोमर ने 43 रन की पारी खेली। एफसीसी-11 की ओर से अभिषेक सिंह ने चार और शशांक सिंह ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें