फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदीक्षा का दूसरा प्रेरणा दिवस आज, प्रेरक पुस्तक होगी वितरित

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में सुदीक्षा भाटी के दूसरे प्रेरणा दिवस पर वितरित की जाने वाली पुस्तक। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद प्रतिभा के दम पर अमेरिका तक का सफर तय करने वाली सुदीक्षा भाटी का दूसरा प्रेरणा दिवस शनिवार को है। इस मौके पर परिजन व ग्रामीण एक प्रेरक पुस्तक वितरित करेंगे। 26 पेजों की पुस्तक में सुदीक्षा के 13 चित्र हैं और जीवन का पूरा वृतांत है। इसे पढ़कर बच्चे और किशोर प्रेरणा ले सकते हैं।
विज्ञापन

डेरी स्कनर गांव निवासी सुदीक्षा 3.80 करोड़ की स्कॉलरशिप हासिल करने के बाद अमेरिका में शिक्षा ग्रहण कर रही थी। कोरोना के कारण वह वर्ष 2020 में भारत लौटी थी। बुलंदशहर रिश्तेदारों के घर बाइक से जाने के दौरान 10 अगस्त को सड़क हादसे में उसकी मृत्यु हो गई थी। उस दौरान यह मामला देश-विदेश में चर्चाओं में रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुदीक्षा के परिजन से मुलाकात की थी। उस दौरान सुदीक्षा के नाम से गांव में प्रेरणा स्थल और लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की गई थी। सुदीक्षा के पिता जितेंद्र भाटी ने बताया कि शनिवार को सुदीक्षा का जन्मदिवस है, जो दूसरे प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुदीक्षा के जीवन वृतांत से जुड़ी प्रेरक पुस्तक वितरित होगी। ये पुस्तक सुदीक्षा के मामा मधुर ने लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें