फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीयू के कार्यालयों में काम कर सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
-विवि में वीसी इंटर्नशिप स्कीम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु
विज्ञापन


-05 अप्रैल तक किया जा सकता है योजना में आवेदन

-नियमित कॉलेजों के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी होंगे पात्र

-प्रति सप्ताह 10-12 घंटे करना होगा काम
-स्टाईपेंड के रूप में मिलेंगे पांच हजार रुपये

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय एक बार विद्यार्थियों को अपने प्रशासनिक कार्यालयों में काम करने का अवसर देने जा रहा है। डीयू ने वीसी इंटर्नशिप स्कीम (पॉर्ट टाइम) शुरु की है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस स्कीम के तहत नियमित कॉलेजों के दूसरे वर्ष में पढ़ रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए पांच अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है।

वीसी इंटर्नशिप स्कीम से जुड़े अधिकारी के अनुसार नियमित कॉलेजों के दूसरे वर्ष में अध्ययन कर रहे विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। पार्ट टाइम इस स्कीम के तहत छात्रों को प्रति सप्ताह 10-12 घंटे काम करना है। स्टाइपेंड के रूप में उन्हें पांच हजार तक की राशि दी जाएगी। इंटर्नशिप की समयावधि छ: माह तय की गई है। डीयू ने स्पष्ट किया है कि डीयू में पाठ्यक्रम के पूरे अध्ययन में केवल एक बार ही इंटर्नशिप योजना का लाभ उठाया जा सकता है। यह इंटर्नशिप समाप्त होने के बाद छात्रों को प्रमाणपत्र मिलेगा जिसका लाभ उन्हें भविष्य में नौकरी प्राप्त करने में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



02 साल पहले शुरू की थी वीसी इंटर्नशिप स्कीम
मालूम हो कि डीयू के विभिन्न विभागों, सेंटर व संस्थानों में अल्पकालिक अवसर और अनुभव की सुविधा देने के लिए डीयू की ओर से दो साल पहले इस वीसी इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की गई थी। इसके तहत विद्यार्थियों डीयू के विभिन्न विभागों, कुलपति कार्यालय, साउथ कैंपस निदेशक कार्यालय, कुलसचिव कार्यालय, डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय, परीक्षा शाखा समेत अन्य विभागों में कार्य करने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें