संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। भारतीय सेना के कारवां टॉकीज अभियान के तहत रबूपुरा के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज और ज्ञानदीप इंटर कॉलेज में बुधवार और बृहस्पतिवार को युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित किया गया। प्रदेश भर में सेना भर्ती कार्यालय मेरठ की ओर से यह अभियान चलाया गया है।
कस्बे के फार्म हाउस के साथ-साथ गांव आकलपुर में नुक्कड़ नाटक से छात्रों और युवाओं को प्रेरित किया गया। इस दौरान मौजूद सेना भर्ती बोर्ड मेरठ के नायक देवेंद्र कुमार जायसवाल और हवलदार अमन मिजार ने बताया कि यह ऑडियो विजुअल अभियान 9 से 12 जुलाई 2025 तक गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेज के साथ-साथ अन्य स्थानों पर चला गया। युवाओं ने और सेना भर्ती प्रक्रिया जानकारी ली। नायक देवेंद्र कुमार जायसवाल और भारती बाबू ने भारतीय सेवा में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं को प्रेरित किया।