ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-18 में आवासीय भूखंडों के लिए शुक्रवार को ड्रॉ निकलेगा। योजना के तहत 276 भूखंडों के लिए 54,289 आवेदन आए हैं। ऐसे में एक भूखंड के लिए करीब 2000 दावेदार हैं। ड्रॉ की पारदर्शिता के लिए प्राधिकरण ने लाइव प्रसारण का इंतजाम किया है। प्राधिकरण के यू-ट्यूब चैनल के अलावा सोशल मीडिया पर भी इसे लाइव दिखाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सेक्टर-18 के पॉकेट 9-बी में 200 वर्गमीटर के 276 भूखंडों के लिए आवेदन मांगे गए थे। 21 अप्रैल से 21 मई तक यह योजना आवेदन के लिए खुली रही। भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए यहां हर कोई भूखंड लेना चाहता है। ऐसे में 54289 आवेदन प्राधिकरण को मिले हैं। ब्यूरो