फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्यार्थियों ने लिया एकता का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. दिनेश चंद के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता और राष्ट्रीय एकता शपथ का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एकता का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. पारुल कौशिक और डॉ. ममता गौतम ने सरदार पटेल के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। निबंध प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. रेनू तोमर व डॉ. आकांक्षा तिवारी ने किया, जबकि भाषण प्रतियोगिता का संचालन डॉ. अपर्णा और डॉ. नीतू अवस्थी ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें