होशियार सिंह बुद्धुमल जैन बालिका विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटर कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी के माध्यम से आयोजित किए कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्रा शिनी, एमन, गुनगुन, यशिका, भावना शर्मा, इशिका को स्मृति चिह्न व घड़ी प्रदान करके सम्मानित किया।
हेमचंद्र सकलानी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को समय के महत्व को समझना चाहिए। जो समय गुजर जाता है वह कभी वापस लौटकर नहीं आता है। छात्राओं को घड़ी प्रदान करने के पीछे उनका उद्देश्य उन्हें समय के महत्व को समझाना है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते थे लेकिन उनकी उच्च शिक्षा के कारण उन्हें देश में अलग स्थान मिला। महापुरुषों ने समय के महत्व को समझा और उसके अनुसार मेहनत की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रेखा अग्रवाल, समाज सेवी विजय जायसवाल आदि उपस्थित रहे।