फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्र बोले, लोकतंत्र की प्रक्रिया को समझने का मौका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के आठ स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने अपने प्रिय शिक्षक के लिए किया मतदान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2025 के लिए बुधवार को आठ स्कूलों में वोटिंग हुई। छात्रों ने लाइन लगकर निष्पक्ष तरीके से अपने प्रिय शिक्षक को वोट दिया। शिक्षकों में भी उत्साह देखने को मिला। छात्रों ने कहा कि इससे लोकतंत्र की प्रक्रिया को समझने का मौका मिला
नोएडा में नवजीवन इंटर कॉलेज गेंझा, सेक्टर-51 स्थित होशियारपुर बालिका इंटर कॉलेज, सेक्टर-11 माॅडर्न स्कूल, कंपोजिट स्कूल गिझौड़ और ग्रेटर नोएडा में जेपी पब्लिक स्कूल, सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज, सैनफोर्ड पब्लिक स्कूल और श्योरान इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों ने अपने प्रिय शिक्षक को चुना।
विज्ञापन

नवजीवन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि इससे छात्रों को लोकतंत्र की प्रक्रिया को समझने का मौका मिला है। होशियारपुर बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल दीपा भाटी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हैं। माॅडर्न स्कूल के प्रिंसिपल नीरज अवस्थी ने कहा कि पिछले तीन सालों से शिक्षक सम्मान समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। कंपोजिट स्कूल प्रिंसिपल शशि बाला ने कहा कि यह अमर उजाला की अच्छी पहल है।
विज्ञापन

जेपी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मीता भंडुला ने कहा कि इस पहले से जुड़कर काफी अच्छा लगा। छात्रों को मतदान का महत्व समझ में आया। सवित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य प्रीति फोगाट ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को उत्साहित करते हैं। सैनफोर्ड पब्लिक स्कूल इंदु कोहली ने कहा कि छात्रों ने लाइन में लगकर वोट के महत्व को समझा। श्योरान इंटरनेशनल स्कूल ने कहा कि अपर्णा शर्मा ने बताया कि पहली बार स्कूल में आयोजन हुआ।
पहली बार मैं वोटिंग प्रक्रिया का हिस्सा बन रही हूं। -कुमारी प्रियांशी
वोटिंग करने में काफी अच्छा लगा। सरल प्रकिया रही। - इनाया, श्योरान इंटरनेशनल स्कूल

अमर उजाला का आभार। हमें मतदान की जानकारी मिली। - समायरा, सैनफोर्ड पब्लिक स्कूल

मतदान करके मुझे बहुत अच्छा लगा। -नैंसी, सवित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज
मतदान के जरिये प्रिय शिक्षक को चुनना काफी सरल रहा। -दक्ष कुमार,जेपी पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें