ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की ओर से सीआरआर मॉडर्न स्कूल में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम व भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष विवेक अरोरा ने कहा कि शिक्षक, विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और देश का आदर्श नागरिक बनाने में मदद करते हैं और उनके व्यक्तित्व विकास तथा कौशल स्तर को भी सुधारते हैं। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए माता- पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद, ईश्वर की कृपा तथा कठिन परिश्रम बहुत आवश्यक है। प्रो विवेक, विवेक अरोरा, प्रधानाचार्य राज कुमार एवं राहुल दीक्षित ने 2024 -25 सेशन में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम आए विद्यार्थिओं, अनमोल, कनक, नित्या, तेज, ऋषिका, अद्वैत, ऋषभ मौर्य और वाणी चौहान को सर्टिफिकेट एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। जूनियर वर्ग में 107 विद्यार्थियों ने तथा सीनियर वर्ग में 111 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ब्यूरो