फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एयरोनेक्स 1.0 में छात्रों ने सीखे मॉडल रॉकेट बनाने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
डिजाइन, फैब्रिकेशन और असेंबली का दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के स्कूल ऑफ आईसीटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग की ओर से थ्रस्ट टेक इंडिया और डब्ल्यूई ज्ञानिक के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय मॉडल रॉकेट्री कार्यशाला एयरोनेक्स 1.0 के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों को रॉकेट डिजाइन, निर्माण और फैब्रिकेशन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और रॉकेट विज्ञान से जोड़ते हुए उन्हें तकनीकी एवं प्रयोगात्मक ज्ञान प्रदान करना है। कार्यशाला का समापन 20 नवंबर को विश्वविद्यालय के फुटबॉल ग्राउंड में मॉडल रॉकेट लॉन्च के साथ होगा।
विज्ञापन


पहले दिन रॉकेट विज्ञान की बुनियादी अवधारणाओं की जानकारी लेने के बाद दूसरे दिन विद्यार्थियों ने स्वयं मॉडल रॉकेट तैयार करने में हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने उन्हें रॉकेट की संरचना, विभिन्न घटकों के चयन, डिजाइन, असेंबली और फैब्रिकेशन की प्रक्रिया समझाई। विद्यार्थियों ने अपने विचारों को मॉडल के रूप में विकसित करते हुए तकनीकी बारीकियों को समझा। थ्रस्ट टेक इंडिया के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने रॉकेट के विभिन्न हिस्सों के निर्माण, असेंबली और परीक्षण से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें