फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीयू में छात्रों को नए रंग रूप में मिलेगी मार्कशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
-लगी होगी विद्यार्थी की फोटो व माता-पिता का नाम
विज्ञापन

-अब तक सिर्फ विद्यार्थी का ही लिखा होता था नाम
-अब सिर्फ हार्डकाॅपी के रूप में दी जाएगी मार्कशीट

-मार्कशीट के पीछे विश्वविद्यालय का कुलगीत भी लिखा होगा
-2012 से ऑनलाइन मार्कशीट देने की शुरुआत की गई थी
-छात्र ऑनलाइन डाउनलोड कर लेते थे इसका प्रिंट आउट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र 2024-25 से विद्यार्थियों की मार्कशीट नए रंग रूप में हाथ में हार्डकॉपी के रूप में मिलेगी। वर्ष 2012 से छात्र मार्कशीट को ऑनलाइन डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट लेते थे। लेकिन अब प्रशासन पुराने तरीके से ही मार्कशीट को देने की तैयारी कर रहा है। इस मार्कशीट पर ना केवल विद्यार्थी की फोटो लगी होगी बल्कि माता-पिता का नाम भी लिखा होगा। जबकि अब तक सिर्फ विद्यार्थी का नाम ही लिखा होता था। इसके अलावा मार्कशीट के पीछे विश्वविद्यालय का कुलगीत भी लिखा होगा। मालूम हो कि इस साल डीयू ने विशेष सुरक्षा फीचर वाली डिग्री भी विद्यार्थियों को प्रदान की थी।
सीबीसीएस(क्रेडिट बेस्ड च्वाइस सिस्टम) पर आधारित इस मार्कशीट में पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे सभी सेमेस्टर में पढ़े विषय और ग्रेड लिखे होंगे। मार्कशीट तैयार करने में अच्छे कागज का इस्तेमाल किया गया है और यह विद्यार्थियों को लेमिनेट करके दी जायेगी।। डीयू ने वर्ष 2012 में वेबसाइट के जरिए मार्कशीट का प्रिंट लेने की सुविधा को शुरु किया था। इससे पहले तक मार्कशीट हार्ड कॉपी के रूप में हाथ में मिलती थी। लेकिन सिस्टम को डिजिटल करने के लिए ऑनलाइन प्रिंट आउट देना शुरु कर दिया गया। अब कई सालों से छात्रों की ओर से हार्ड कॉपी में ही मार्कशीट दिए जाने की मांग की जा रही थी। इसके पीछे छात्रों का तर्क था कि उन्हें मार्कशीट डाउनलोड करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार सर्वर ठप होने के कारण मार्कशीट डाउनलोड नहीं हो पाती। ऐसे में अब प्रशासन ने इसकी हार्डकॉपी देने का ही फैसला किया है। -
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्कशीट में होगा उत्तम गुणवत्ता के कागज का इस्तेमाल
डीयू अधिकारियों के अनुसार, मार्कशीट में उत्तम गुणवत्ता वाले कागज का इस्तेमाल किया गया है। विद्यार्थियों की मांग के बाद ही हार्डकॉपी में मार्कशीट दिए जाने का फैसला किया। इससे छात्रों को होने वाली परेशानी भी कम हो जाएगी। अभी केवल नियमित कॉलेज छात्रों को ही हाथ में मार्कशीट मिलेगी। बाद में स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के छात्रों के लिए भी इसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें