फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टपकती छत और झड़ते प्लास्टर से बच्चों की लड़ाई, कैसे हो पढ़ाई

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के घोड़ी बछेड़ा ​स्थित श्री गांधी इंटर कॉलेज की कक्षाओं में टूटा प्लास्टर। संवाद
विज्ञापन
प्रशासन की अनदेखी की भेट चढ़ा कॉलेज, जर्जर भवन से विद्यार्थी परेशान
विज्ञापन

टपकती छत और झड़ते प्लास्टर के बीच पढ़ाई को मजबूर विद्यार्थी
- घोड़ी बछेड़ा के श्री गांधी इंटर कॉलेज की जर्जर इमारत बनी परेशानी, दीवारों में सीलन से शिक्षकों और छात्रों में हादसे का डर


संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। दादरी क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव स्थित श्री गांधी इंटर कॉलेज में विद्यार्थी जर्जर भवन और बदहाल व्यवस्थाओं के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय की छत से बारिश के दौरान पानी टपकता है, साथ ही छत से और कई स्थानों से प्लास्टर भी गिर रहा हैं। दीवारों में सीलन आने के कारण कमरों की स्थिति भी खराब होती जा रही है। ऐसे में विद्यार्थियों और शिक्षकों को किसी अनहोनी का डर बना रहता है।



कॉलेज के शिक्षकों के अनुसार, विद्यालय भवन का निर्माण करीब वर्ष 2011 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से कराया गया था। निर्माण के कुछ वर्षों बाद ही भवन में जगह-जगह समस्याएं सामने आने लगीं। वर्तमान में कई कमरों की छत और दीवारों पर सीलन के निशान दिखाई देते हैं। बारिश के समय छत से पानी टपकने के कारण कक्षाओं में बैठना मुश्किल हो जाता है। वहीं, प्लास्टर गिरने से विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। विद्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ने के लिए पहुंचते हैं। कक्षाओं में पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई के बजाय भवन की स्थिति पर रहता है। बारिश होने पर शिक्षक भी कक्षा के भीतर पानी आने की समस्या से जूझते हैं। कई बार पानी से फर्श गीला हो जाने के कारण विद्यार्थियों के फिसलने का खतरा भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से मरम्मत की जरूरत

विद्यालय भवन की स्थिति को देखते हुए इसकी मरम्मत और रखरखाव की आवश्यकता है। कॉलेज के शिक्षक सुनील रावल का कहना है कि जिस भवन में बच्चों का भविष्य तैयार किया जा रहा है, उसकी सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होना जरूरी है। भवन की छत, दीवारों और प्लास्टर की स्थिति की तकनीकी जांच कराकर आवश्यक मरम्मत कराई जानी चाहिए। इसको लेकर कई बार ग्रेनो प्राधिकरण में लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की जा चुकी हैं। लेकिन इस ओर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा के घोड़ी बछेड़ा स्थित श्री गांधी इंटर कॉलेज की कक्षाओं में टूटा प्लास्टर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें