ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में तीन दिवसीय ईवी इंडिया एक्सपो-2026 का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रदर्शनी में 30 हजार से अधिक विजिटर्स पहुंचे और 150 करोड़ से अधिक के कारोबार की पूछताछ हुई।
आयोजकों ने कहा कि एक्सपो ने ई-मोबिलिटी को नई गति दी है। कंपनियों को डीलरशिप, डिस्ट्रीब्यूशन, सप्लाई और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप पर चर्चा का मौका मिला। इंडिया एग्जीबिशन सर्विसेज के सीईओ डॉ. स्वदेश कुमार ने कहा कि छठे संस्करण ने खरीदारों, कंपनियों और डीलर्स को एक मंच पर लाकर नए बाजारों से जोड़ा। ब्यूरो