फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लिखित आश्वासन पर छात्रों ने की तालाबंदी समाप्त

Wed, 19 Nov 2025 01:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुलपति और कुलसचिव से वार्ता के बाद श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में छात्रों ने तालाबंदी समाप्त कर दी है।



सोमवार को छात्रसंघ पदाधिकारियों ने परिसर के प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर ताले जड़ दिए थे, जिससे प्रशासनिक भवन के अंदर मौजूद दो शिक्षक व करीब 10 कर्मचारी 6 घंटों तक कैद रहे थे। छात्रों ने बुधवार से अनशन की चेतावनी भी दी थी।

मंगलवार को कुलपति प्रो. एनके जोशी व कुलसचिव दिनेश चंद्रा परिसर में आए। यहां अधिकारियों ने आंदोलित छात्रों से वार्ता की। छात्रसंघ अध्यक्ष मंयक भट्ट ने कहा कि विवि प्रशासन छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। कुलपति प्रो. एनके जोशी ने आंदोलित छात्रों को आश्वासन दिया कि बैक वाले छात्रों को विशेष परिस्थितियों में एक अवसर दिया जाएगा, जो अंतिम अवसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा अन्य मांगों पर भी विवि प्रशासन ने छात्रों को सकारात्मक लिखित आश्वासन दिया। जिस पर छात्रों ने तालाबंदी समाप्त कर दी। छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक भट्ट ने बताया कि विवि प्रशासन ने उनकी सभी मांगे मान ली हैं। जिस पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें