फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पदयात्रा निकालकर दिया एकता का संदेश

Wed, 19 Nov 2025 01:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
पदयात्रा में शामिल होते स्थानीय विधायक और भाजपा कार्यकर्ता-स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा जिला ऋषिकेश की ओर से पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पद यात्रा श्यामपुर पुलिस चौकी से शुरू होकर त्रिवेणी घाट गांधी स्तंभ पर समाप्त हुई। यात्रा के माध्यम से एकता का संदेश दिया गया। इस यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि अगर सरदार पटेल न होते तो भारत का नक्शा आज बिल्कुल अलग होता। स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जिस कुशलता और दृढ़ता से रियासतों का विलय किया, वह किसी चमत्कार से कम नही था। जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि पटेल का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणास्वरूप है। उनकी दूरदर्शिता ने भारत को बिखरने से बचाते हुए मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा किया। इस अवसर पर मेयर शंभू पासवान, सुरेंद्र मोघा, संपूर्ण रावत, अरविंद नेगी, सीमा रानी, जयंत शर्मा, चमन पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें