फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के शादी तोड़ने से आहत छात्रा ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के शादी तोड़ने से आहत छात्रा ने दी जान
विज्ञापन

दादरी। रिश्ता होने के बाद युवक के शादी तोड़ने से आहत छात्रा ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। सोमवार को छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ दादरी कोतवाली में शिकायत दी है। उन्होंने युवक और उसके परिजनों पर दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दादरी नगर में छात्रा परिवार के साथ रहती थी। पूर्व में उसका एक युवक से प्रेम प्रंसग चल रहा था। बाद में परिजनों ने छात्रा की शादी युवक के साथ तय कर दी। तीन माह पहले युवक के परिवार में एक शादी समारोह हुआ, जिसमें काफी दान दहेज मिला था। आरोप है कि युवक और उसके परिजन उक्त शादी में मिले दहेज से अधिक की मांग करने लगे थे। छात्रा के परिजनों ने दहेज देने से इनकार किया तो आरोपी युवक और उसके परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद से छात्रा परेशान चल रही थी। शनिवार को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। दादरी कोतवाली के उपनिरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें