फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आर्यभट्ट कॉलेज के गेट पर छात्र की चाकू मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले प्रेमिका से बदसलूकी करने को लेकर छात्र से हुआ था झगड़ा
विज्ञापन

आरोपी ने साथियों को बुलाकर कॉलेज से बाहर निकलने के दौरान किया हमला
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। साउथ कैंपस के आर्यभट्ट कॉलेज के सामने रविवार दोपहर एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि छात्र का एक सप्ताह पहले कॉलेज में पढ़ने वाली दोस्त से बदसलूकी करने वाले एक लड़के से झगड़ा हुआ था। आशंका है कि आरोपी छात्र ने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। साउथ कैंपस थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, निखिल चौहान (19) पिता संजय चौहान, मां और दो भाइयों के साथ पश्चिम विहार में रहता था। वह आर्यभट्ट कॉलेज में स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से राजनीति विज्ञान का प्रथम वर्ष का छात्र था। रविवार दोपहर 12:45 बजे पुलिस को चरक पालिका अस्पताल से छात्र को चाकू मारने की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि छात्र की मौत हो चुकी है। दोस्तों ने पूछताछ में बताया कि कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र ने निखिल की प्रेमिका से बदसलूकी की थी। इस बात को लेकर उसका छात्र से झगड़ा हुआ था। दोपहर 12:30 बजे निखिल कॉलेज के गेट से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान आरोपी तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा। उनके बीच कहासुनी हुई तो एक युवक ने निखिल के सीने में चाकू मार दिया। निखिल ने भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद वह गिर गया। दोस्तों ने स्कूटी से निखिल को चरक पालिका अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने रंजिश का बताया मामला

पिता संजय चौहान ने घटना का कारण रंजिश बताया है। उन्होंने इस बात से इंकार किया है कि निखिल की कोई प्रेमिका थी और बदसलूकी का विरोध करने पर झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले निखिल के दोस्त से आरोपी छात्र का झगड़ा हुआ था। इस बात का बदला लेने के लिए आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। निखिल यू-ट्यूब पर गाने के वीडियो बनाता था। इसमें वह अभिनय भी करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें