फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्र हत्याकांड...घटनास्थल पर मिला मोबाइल और बैग

Sun, 05 Oct 2025 12:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो : 28: सोनीपत में हत्या की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र में सारंग रोड रेलवे पार्क के पास युवक की दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात ने सभी को दहला दिया। जिस तरीके से 8-10 हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है उससे लगता है कि आरोपी हत्या का पूरा प्लान बनाकर आए थे। हैरान करने वाली बात तो यह है कि सरेआम हुई वारदात के बावजूद किसी भी हमलावर की पहचान नहीं हाे पाई है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच के दौरान मौके से एक बैग व मोबाइल मिला है। उसकी मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। घटनास्थल पर मिले एक बैग में कपड़े व एक में मोबाइल था। कपड़ों का बैग किसका है यह तो अभी साफ नहीं है लेकिन मोबाइल हमलावराें में ही किसी एक का बताया जा रहा है।
पुलिस ने अभी तक मोबाइल बरामदगी की बात को सार्वजनिक नहीं किया है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की फोटो निकालने की कोशिश की जा रही है ताकि उनकी पहचान की जा सके लेकिन दुस्साहसिक वारदात की वजह को लेकर मृतक के परिजन तक कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन

हालात को देखते हुए लग रहा है कि घटना की पृष्ठभूमि प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है। संदेह के तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर ली जाएगी।
मृतक के शरीर पर चाकू से वार के कई निशान हैं। इससे लगता है कि उन पर तब तक वार किए गए जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। हालांकि, घटना से काफी दूर पुलिस थाना है लेकिन शहर में दिनदहाड़े हुई वारदात ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फोटो : 28: सोनीपत में हत्या की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद

फोटो : 28: सोनीपत में हत्या की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें