फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: अजनारा सोसाइटी की 16वीं मंजिल से गिरी 11 वर्षीय छात्रा, हुई मौत

Sun, 20 Feb 2022 09:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाल नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा की अजनारा ग्रैंड सोसाइटी में 16वीं मंजिल से गिरकर 11 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी अजनारा सोसाइटी से गिरकर बच्ची की हुई मौत। अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-74 स्थित अजनारा ग्रैंड सोसाइटी में शुक्रवार रात 16वीं मंजिल से गिरकर 11 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने बास्केटबॉल खेलते समय बच्ची के नीचे गिरने की आशंका जताई है। पुलिस सोसाइटी के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


एडीसीपी रणविजय सिंह के अनुसार, निजी कंपनी में कार्यरत रवि शर्मा परिवार के साथ 16वीं मंजिल पर रहते हैं। शुक्रवार शाम को डीपीएस में छठी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी स्नेहा (11) बालकनी में बास्केटबॉल खेल रही थी। इस दौरान संदिग्ध हालात में स्नेहा नीचे गिर गई। सुरक्षा गार्ड की सूचना पर परिजन बच्ची को सेक्टर-119 स्थित त्रिपाठी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि स्नेहा की मौत से सभी सदमे में हैं। वह काफी मिलनसार थी।

ग्रिल की ऊंचाई कम होने से हादसा होने का आरोप 
अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए) के अध्यक्ष विवेक कुमार ने आरोप लगाया कि सोसाइटी के फ्लैटों की बालकनी में लगी ग्रिल की ऊंचाई काफी कम है। इस कारण यह घटना हुई। मानक के अनुरूप यदि ग्रिल होती तो हादसे से बच्ची की जान नहीं जाती। यदि बिल्डर की ओर से कोई कदम न उठाया गया तो फिर भी इस तरह की घटना हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें