फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पहाड़ी से पत्थर गिरने से स्कूटर सवार छात्र की मौत

Wed, 17 Sep 2025 02:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड के पास एक स्कूटर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गया। दुर्घटना में पंजाब के लुधियाना जिले के सुंदरनगर के जोधेवाला निवासी विनय (22) पुत्र बलवीर की मौत हो गई। वहीं, उत्तरप्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय के अलीनगर निवासी विनीत को मामूली चोटें आई हैं। दोनों देहरादून के किसी कोचिंग सेंटर से कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) की तैयारी कर रहे थे। किराये पर स्कूटर लेकर घूमने के लिए चकराता जा रहे थे।



थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर कालसी से साहिया की ओर जा रहे एक स्कूटर पर पहाड़ से पत्थर गिरने से दो युवकों के घायल होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोग दोनों घायल युवकों को पहले ही उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में चिकित्सकों ने विनय को मृत घोषित कर दिया। दूसरे सवार विनीत को मामूली चोटें आईं थी। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन




थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक और उसका साथी देहरादून के किसी कोचिंग सेंटर से सीडीएस की तैयारी कर रहे थे। दोनों स्कूटर किराये पर लेकर देहरादून से चकराता घूमने जा रहे थे। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें