फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कॉलेज में छात्र पर लोहे की कुर्सी से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआईएमटी कॉलेज में सहपाठियों ने किया जानलेवा हमला
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित एचआईएमटी कॉलेज में छात्रों ने मिलकर एक सहपाठी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में छात्र के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पी़ड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। विवाद का कारण अबतक नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-122 निवासी पीड़ित के भाई बहादुर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई कृष्ण बुधवार को एचआईएमटी कॉलेज आया था। दोपहर करीब 12 बजे कॉलेज के ही छात्र लक्की डेढ़ा, कुनाल बैसोया, अभिषेक भाटी, योगेश बेसोया, लक्की तंवर और मो. सोहेल ने एकजुट होकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि लोहे की कुर्सी से कृष्ण के सिर पर वार किया गया जिससे उसका सिर फट गया और अन्य जगह भी गंभीर चोटें आईं। सूचना पर परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और कॉलेज गार्ड की मदद से घायल को अस्पताल भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद का कहना है कि छह नामजद आरोपियों के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें