फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिबेट में अनुज कुमार महतो ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की मेक-इम्पल्स सोसाइटी और सिविल इंजीनियरिंग विभाग की मेगा बिल्ड सोसाइटी की ओर से संयुक्त रूप से डिबेट प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) थीम पर आधारित प्रतियोगिता में अनुज कुमार महतो ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, दूसरे स्थान पर अयान अहमद व तीसरे स्थान पर अनुज सोलंकी रहे। डॉ. अजीत एस. राजपूत, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. प्रशांत के सिंह ने कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका निभाई। डॉ. संजय यादव ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें