सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते वकील।
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। नोएडा में वकील निशांत के हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से वकीलों में रोष है। शुक्रवार को हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 27 जिलों के वकील हड़ताल पर रहे। वकीलों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन भी सौंपा।
जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि निशांत की हत्या के विरोध में संघर्ष समिति के आह्वान पर पश्चिमी यूपी के 27 जिलों के वकील हड़ताल पर रहें। जिला बार सभागार में शुक्रवार को बैठक बुलाई गई। इसके बाद वकीलों ने मुख्यमंत्री के नाम से एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया। ज्ञापन से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई है। साथ ही, निशांत के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये देने की भी मांग की गई है।