फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग को मनमानी करने वाले स्कूलों की पहचान कर नोटिस जारी करने के निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निजी स्कूलों की ओर से मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई अभिभावकों ने उनसे मिलकर समस्याएं साझा की हैं। कोई भी स्कूल किसी भी अभिभावक या बच्चे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करे, निकालने की धमकी दे या बिना नियमानुसार फीस वृद्धि करे तो ये बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने इन स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, ऐसे सभी स्कूलों की पहचान कर उनके खिलाफ नोटिस जारी करने को कहा है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, दिल्ली सरकार का सबसे बड़ा संकल्प है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक शिक्षा मिले। हम शिक्षा को केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि परिवर्तन का सबसे शक्तिशाली माध्यम मानते हैं। सरकार दिल्ली में ऐसी शिक्षा व्यवस्था स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है जो छात्रों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन कौशल, सोचने की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता भी दे। चाहे स्मार्ट क्लासरूम हों, प्रशिक्षित शिक्षक हों या स्किल डेवलपमेंट की योजनाएं हर स्तर पर शिक्षा प्रणाली को सशक्त बनाने का कार्य सरकार कर रही है, ताकि दिल्ली का हर बच्चा अपने सपनों को साकार कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम को मिली शिकायत
मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में निजी स्कूलों की ओर से फीस बढ़ोतरी और बच्चों को निकालने का मामला सामने आया है। एक स्कूल के खिलाफ गंभीर शिकायतें आईं हैं और इस मामले को पूरी संवेदनशीलता से लिया जा रहा है। अभिभावकों और स्कूली बच्चों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए कि स्कूल प्रशासन अभिभावकों से गलत तरीके से फीस वसूल रहा है। मना करने पर बच्चों को स्कूल से बाहर कर दिया जाता है। सीएम ने कहा है कि इन स्कूलों को तत्काल नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें