नूंह। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने बृहस्पतिवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में गैरकानूनी खनन कायो, इसके लिए उपयोग विस्फोटक पदार्थों, जेसीबी मशीन, ड्रिल मशीन आदि पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए।
उन्होंने बताया कि फरीदाबाद मंडल आयुक्त संजय जून ने सभी उपमंडल स्तर पर एक कमेटी का गठन किया है। इसके अध्यक्ष एसडीएम हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले की सीमा में अवैध खनन को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं और ऐसे मामले में शामिल लोगों व वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोड वाहनों के चालान और पर्यावरण संरक्षण के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल द्वारा जारी निर्देशों की पालना के लिए भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। गठित कमेटी के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रात के समय अवैध खनन पर पैनी नजर रखें। अगर किसी भी स्थान पर अवैध होता पाया जाता है, तो तुरंत वाहन जब्त करें और एफआईआर दर्ज कराए।