फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करों के चंगुल से 12 गोवंश मुक्त कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नगीना थाना पुलिस ने हरियाणा से राजस्थान ले जा रहे 12 गोवंश को बुधवार को छुड़ा लिया। एसआई रमेश ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि हनीफ पुत्र कमरुद्दीन उर्फ कम्मू निवासी हाथियाका (यूपी) व इसुफ पुत्र पलटा निवासी बदरपुर मिलकर गोकशी का धंधा करते हैं। दोनों बड़ी संख्या में गोवंश को बुखाराका के कच्चे रास्ते होते हुए राजस्थान की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने सूचना पर तुरंत नाकाबंदी कर गो तस्करों के चुंगल से 12 गोवंश मुक्त करा लिया। हालांकि आरोपी अंधेरा व खेतों में खड़ी फसल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें